35.8 C
Raipur
June 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बीच सड़क कटर लहराकर बर्थडे सेलिब्रेशन, VIDEO वायरल होते ही हरकत में पुलिस, आरोपी निकले नाबालिग

दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र में बीच सड़क पर कटर और धारदार हथियार लहराकर जन्मदिन मनाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस घटना में शामिल अधिकांश युवक नाबालिग हैं।

यह पूरी घटना छावनी थाना क्षेत्र के कैंप–02 स्थित बैकुंठ धाम तालाब के पास की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक सड़क पर वाहन खड़ा कर उसके बोनट पर केक रखकर कटर से केक काट रहे हैं। इस दौरान कुछ युवक हाथों में धारदार हथियार लेकर हवा में लहराते हुए आतिशबाजी और हुड़दंग करते नजर आ रहे हैं, जिससे आम लोगों की आवाजाही बाधित हुई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह वीडियो 9 जनवरी को पुलिस के संज्ञान में आया। वीडियो के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि घटना 8 जनवरी 2026 की रात करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच की है। वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर छावनी थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2) और 191(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

जांच के दौरान वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। छावनी सीएसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि पहचान किए गए आरोपी नाबालिग पाए गए हैं। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपियों की सामाजिक पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि नाबालिग होने के कारण उनके खिलाफ कानून के तहत विधिवत कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से लाए गए और किस उद्देश्य से सार्वजनिक सड़क पर इस तरह का प्रदर्शन किया गया।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में युवा किस तरह कानून और सार्वजनिक सुरक्षा की अनदेखी कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की गतिविधियों से बचें और कानून का पालन करें, ताकि सार्वजनिक व्यवस्था बनी रहे।

Related posts

फर्जी दवा कंपनी का भंडाफोड़: दुर्ग में इंजीनियर के 3 साथी गिरफ्तार

admin

छत्तीसगढ़ में 2026 से पूर्ण ई-ऑफिस व्यवस्था लागू: सरकारी कामकाज में फिजिकल फाइलें होंगी बंद, पारदर्शिता बढ़ाने सरकार का बड़ा फैसला

admin

छत्तीसगढ़ में ठंड का तीखा प्रकोप, न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट, कोहरे से जनजीवन प्रभावित

admin

Leave a Comment