29.4 C
Raipur
April 17, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात का आरोप, कथित हिंदूवादी संगठन का पदाधिकारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक महिला को उसके लापता पति की तलाश में मदद करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण, धमकी और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पीड़िता के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2003 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। कुछ समय से उसका पति लापता था, जिसकी तलाश के दौरान एक परिचित के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी राजीव शर्मा (42) से हुई। आरोपी ने खुद को एक हिंदूवादी और धार्मिक संगठन का पदाधिकारी बताते हुए महिला का भरोसा जीता और पति को ढूंढने में मदद करने का आश्वासन दिया।

आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का वादा कर उसे अपने झांसे में ले लिया। वर्ष 2022 में वह महिला को अपने घर ले गया, जहां डराने-धमकाने के साथ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी की बात कही, तो आरोपी उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा।

महिला का यह भी आरोप है कि वह कई बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने धमकी देकर उसका गर्भपात करा दिया। बाद में एक गर्भ ठहरने पर एक बेटे का जन्म हुआ। पीड़िता के अनुसार, किसी से शिकायत करने पर उसे अपहरण कर जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई।

आखिरकार, हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने 12 जनवरी को थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम गठित की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

रायपुर की गलियों में ‘गैंगस्टर’ स्टाइल में निकला बदमाश: तलवार लहराकर फैला रहा था खौफ, पुलिस ने धर दबोचा

admin

देशभर में 112 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, छत्तीसगढ़ की 10 दवाओं में कमी—एक दवा नकली पाई गई

admin

बालोद में ASI की आत्महत्या: पुलिस बैरक में पंखे पर लटका मिला शव, दुर्ग के रहने वाले थे, आत्महत्या की वजह की जांच जारी

admin

Leave a Comment