36.2 C
Raipur
June 15, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई हाइवा, केबिन में फंसे चालक की इलाज के दौरान मौत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाइवा चालक की जान चली गई। यह दुर्घटना कुंजेडवरी के पास जूटमिल थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब एक ट्रेलर वाहन ने सामने से आ रही हाइवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जूटमिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को केबिन से बाहर निकाला गया।

घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक संगठनों का विरोध तेज, अप्रैल में दिल्ली में बड़े आंदोलन की तैयारी

admin

नवा रायपुर में अत्याधुनिक अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ

admin

ओडिशा में 22 नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 1.84 करोड़ के इनामी; AK-47 समेत 9 हथियार किए जमा

admin

Leave a Comment