July 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दुर्ग में अतिक्रमण पर सख्ती: सुपेला संडे मार्केट से 150 ठेलों–दुकानों को हटाया, पुलिस बल तैनात

दुर्ग शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की। रविवार सुबह सुपेला संडे मार्केट क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाकर अवैध रूप से लगाए गए ठेलों, दुकानों और अस्थायी निर्माण को हटाया गया।

इस अभियान में लगभग 150 दुकानों के बाहर लगे ठेले और अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में यातायात बाधित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

कार्रवाई के दौरान शिवलिंग चबूतरे को हटाने को लेकर कुछ समय के लिए विवाद की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद चबूतरा हटा दिया गया। वहीं, कई दुकानदारों ने इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए इसे आवश्यक बताया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अगले संडे को भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

जेल के अंदर आरोपी का मोबाइल पर बातचीत का वीडियो वायरल — सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल”

admin

शादी से लौट रहे परिवार के बैग पर चोरों का हाथ साफ, टिटलागढ़ पैसेंजर में 2.74 लाख के जेवर पार

admin

कुर्ता फाड़ VIDEO पर छिड़ा सियासी संग्राम! केदार कश्यप ने कांग्रेस से पूछा- PSC छात्रों के लिए क्यों नहीं दिखा गुस्सा?

admin

Leave a Comment