July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में सख्त पुलिसिंग की शुरुआत: देर रात अफसरों की क्लास, नशा और चाकूबाजी पर सीधी चेतावनी

रायपुर: राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस कमिश्नर ने रात 10 बजे वरिष्ठ अधिकारियों की विशेष बैठक बुलाकर नशाखोरी, चाकूबाजी और बढ़ते अपराधों पर निर्णायक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शहर के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई जाए, नियमित पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाया जाए और नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई हो। चाकूबाजी जैसी घटनाओं पर विशेष रणनीति बनाकर तुरंत एक्शन लेने की बात कही गई।

पुलिस कमिश्नर ने यह भी साफ किया कि आम नागरिकों को चालान के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। कार्रवाई कानून के दायरे में, पारदर्शी और मानवीय तरीके से होनी चाहिए, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास बना रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई नहीं, बल्कि सुरक्षित शहर और भरोसेमंद व्यवस्था बनाना है।

बैठक में कानून-व्यवस्था सुधार, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को लेकर ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाए और फील्ड लेवल पर सख्ती के साथ अनुशासन भी बनाए रखा जाए।

Related posts

फर्जी अफसर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगे लाखों रुपए, चार लोग बने शिकार

admin

छत्तीसगढ़ में RSS प्रमुख का तीन दिवसीय प्रवास, युवाओं और समाज से सीधा संवाद; सामाजिक समरसता पर रहेगा फोकस

admin

अंडा सब्जी को लेकर हुआ विवाद, गुस्से में पति ने पत्नी पर उड़ेल दिया खौलता पानी

admin

Leave a Comment