September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

नवा रायपुर के फिल्म सिटी ग्राउंड में संदिग्ध हालात में युवक की लाश, सिर पर चोट के निशान

छत्तीसगढ़ की राजधानी क्षेत्र नवा रायपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब निर्माणाधीन फिल्म सिटी ग्राउंड में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लगभग 30 वर्षीय युवक के रूप में हुई है, जो तुता इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मौत के कारणों को लेकर कई तरह की आशंकाएं पैदा हो गई हैं। मौके की तलाशी के दौरान पुलिस को जहरीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है, आत्महत्या का या किसी दुर्घटना का। इसी कारण पुलिस तीनों एंगल से जांच आगे बढ़ा रही है।

ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह फिल्म सिटी ग्राउंड में शव पड़े होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस का कहना है कि युवक मंगलवार को घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह फिल्म सिटी ग्राउंड तक कैसे पहुंचा और आखिरी बार किसके संपर्क में था। मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन डेटा और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों पर स्थिति और स्पष्ट होने की बात पुलिस अधिकारियों ने कही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में शुरू होगी हाई-टेक एयर स्टरलाइजेशन व्यवस्था; CIMS बना अग्रणी मेडिकल सेंटर

admin

बस्तर में आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए नई पहल, अब बसाएंगे परिवार

admin

तिल्दा में अधेड़ महिला की हत्या का खुलासा, अवैध संबंध और दबाव बना वजह

admin

Leave a Comment