36.2 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

खराब सफाई पर निगम सख्त: बीएसयूपी खलबाड़ा के ठेकेदार का कॉन्ट्रैक्ट रद्द, जुर्माना भी ठोका

रायपुर के बीएसयूपी खलबाड़ा क्षेत्र में लगातार मिल रही गंदगी और बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर दिया। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की शिकायतें सामने आ रही थीं कि न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही कचरे का समय पर उठाव हो पा रहा है। स्थिति में सुधार लाने के लिए निगम द्वारा कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन ठेकेदार की ओर से संतोषजनक जवाब और जमीनी स्तर पर काम नहीं दिखा।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में भी सफाई व्यवस्था बेहद खराब पाई गई थी। इसके बाद जोन स्तर पर निरीक्षण किया गया, जिसमें जगह-जगह कचरे के ढेर, नालियों की सफाई में लापरवाही और सीवर लाइन मरम्मत में अनावश्यक देरी जैसी समस्याएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ठेका अवधि के दौरान बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद काम में सुधार नहीं होने पर निगम ने सख्त फैसला लेते हुए अनुबंध समाप्त कर दिया और जुर्माना भी लगाया। अधिकारियों का कहना है कि शहर की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

नगर निगम ने आश्वासन दिया है कि खलबाड़ा क्षेत्र में जल्द ही नई व्यवस्था लागू कर सफाई कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को गंदगी और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सके। इस निर्णय से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि सार्वजनिक सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार एजेंसियों को जवाबदेह रहना होगा।

Related posts

गांधी जयंती पर ड्राई डे में शराब बिक्री: कांग्रेस का आरोप—राजस्व के लिए भाजपा ने नैतिकता त्यागी”

admin

धमतरी ट्रिपल मर्डर: आठ आरोपी गिरफ्तार, कैमरे के सामने दिखा बेखौफ रवैया

admin

FDA की बड़ी कार्रवाई: कारोबारी के घर से 50 लाख की अवैध दवाइयां बरामद, 200 कार्टून जब्त

admin

Leave a Comment