24.4 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

पुरानी बस्ती के श्री राम जानकी गोपीनाथ मंदिर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य भंडारे का आयोजन

रायपुर पुरानी बस्ती रायपुर  स्थित श्री राम जानकी गोपीनाथ मंदिर के नवनिर्मित शिवालय में शिव परिवार स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम फाल्गुन कृष्ण नवमी तदनुसार 11 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विधिवत हवन -पूजन के कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात भगवान शिव की आरती की गई एवं ओम जय शिव ओंकारा भोले जय शिव ओंकारा ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्धांगी धारा स्तुति की गई।

कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया तथा भोग -भंडारे का भी आयोजन हुआ जिसमें सभी श्रद्धालु भक्तों ने मंदिर परिसर में प्रसाद प्राप्त किया। इस पूरे कार्यक्रम में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्यनारायण शर्मा, अजय तिवारी, महेंद्र अग्रवाल, सुरेश शुक्ला, चंद्रकांत यदु, आलोक पांडे, निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण सम्मिलित हुए।

Related posts

छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं का बड़ा जाल उजागर, FDA की कार्रवाई पर उठे सवाल

admin

कांकेर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में

admin

रायगढ़ में रिश्तों का खौनी अंत: सास-दामाद की गला घोंटकर हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा

admin

Leave a Comment