November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा केस में नया मोड़! CBI ने मांगा न्यायिक रिमांड, ED भी गिरफ्तारी की तैयारी में

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। 8 दिन की CBI कस्टडी खत्म होने के बाद एजेंसी ने दोबारा रिमांड नहीं मांगी और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की मांग की। वहीं, ED ने भी सौरभ के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट पर गिरफ्तारी के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है। सुनवाई के दौरान CBI और ED दोनों के अधिकारी मौजूद रहे। मामले में ED की ओर से सौरभ पांडे ने पक्ष रखा, जबकि बचाव पक्ष की ओर से तुषार गिरी ने पैरवी की। इस मामले में चार अधिकारियों को पूछताछ के लिए दिल्ली भी बुलाया गया है।

Related posts

“छत्तीसगढ़ में रेत माफिया की कमर टूटी, 400 ट्रैक्टर रेत जब्त”

admin

नशे में ड्राइविंग पर सख्ती: रायपुर में 2025 में 1500 से ज्यादा ड्राइवरों पर कार्रवाई, 680 लाइसेंस सस्पेंड

admin

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर: कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

admin

Leave a Comment