September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने फिर जताया भरोसा, फुलो देवी नेताम को दोबारा बनाया उम्मीदवार

छत्तीसगढ़ में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने एक बार फिर फुलो देवी नेताम पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। फुलो देवी नेताम वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं और राज्यसभा में उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में कांग्रेस ने उन्हें दोबारा मौका देते हुए अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

बताया जा रहा है कि उम्मीदवार के चयन को लेकर पार्टी हाईकमान ने कई संभावित नामों पर चर्चा की थी। इस सूची में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम भी चर्चा में थे। हालांकि अंतिम निर्णय लेते हुए कांग्रेस ने संगठन और महिला प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए फुलो देवी नेताम को दोबारा उम्मीदवार बनाने का फैसला किया।

इधर भारतीय जनता पार्टी ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा के भीतर कई नामों पर मंथन के बाद लक्ष्मी वर्मा के नाम पर सहमति बनी। पार्टी के पैनल में लक्ष्मी वर्मा के साथ नारायण चंदेल और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी के नाम भी शामिल थे, लेकिन अंततः पार्टी ने राजनीति में लंबे समय से सक्रिय लक्ष्मी वर्मा को टिकट दिया।

राज्यसभा चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। ऐसे में अब यह चुनाव प्रदेश की राजनीति में खासा दिलचस्प हो गया है, जहां कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

Related posts

रायपुर पैसेंजर ट्रेन में रहस्यमयी मौत: खाली कोच में फंदे से लटका मिला युवक, पहचान अब तक नहीं

admin

ऑक्सीजोन मॉडल पर रायपुर में बनेगा नया हरित उद्यान, जरवाय को मिलेगी 9 करोड़ की ग्रीन सौगात

admin

कोरबा में तांत्रिक क्रिया के दौरान 3 लोगों की संदिग्ध मौत: नींबू देकर कमरे में बंद किया, 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने का दावा

admin

Leave a Comment