28.1 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

होली के दिन युवक की चाकू मारकर हत्या, हुड़दंग कर रहे युवकों से विवाद के बाद वारदात

रायपुर जिले में होली के दिन एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि होली के दौरान हुड़दंग कर रहे कुछ युवकों के साथ विवाद होने पर यह घटना हुई, जिसमें 18 वर्षीय युवक की जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान रामनगर चौक निवासी 18 वर्षीय नीरज लोधी के रूप में हुई है। नीरज बुधवार को अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से होली मनाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान आरंग थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 02, साहू पारा इलाके में कुछ युवक हुड़दंग कर रहे थे। वहीं किसी बात को लेकर नीरज और उन युवकों के बीच विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने नीरज को बाइक से नीचे गिरा दिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में नीरज को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और सिर पर भी गहरी चोट लगी। घटना के दौरान नीरज के साथ मौजूद उसके दोनों दोस्त किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और नीरज को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीरज अपने परिवार का इकलौता बेटा था, उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया।

घटना से नाराज लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध आरोपियों के घरों में छापेमारी की जा रही है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related posts

3 दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे सचिन पायलट…‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ रैली से करेंगे सियासी आक्रमण: रायगढ़ से कोरबा, फिर राजनांदगांव-दुर्ग तक निकालेंगे पदयात्रा; कार्यकर्ताओं से भी लेंगे फीडबैक

admin

रायपुर पश्चिम में बनने वाला 100-बिस्तर अस्पताल और बड़े विकास कार्यों की घोषणा

admin

23 फरवरी से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू, 1000 से ज्यादा सवालों के साथ सरकार-विपक्ष आमने-सामने

admin

Leave a Comment