26.1 C
Raipur
September 9, 2026
The Defence
बड़ी खबर

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष राजस्थान के कोटा निवासी अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करते हुए देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। UPSC द्वारा जारी इस परिणाम में कुल 958 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न सेवाओं के लिए किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी।

UPSC द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार टॉप-10 में कई प्रतिभाशाली उम्मीदवारों ने स्थान बनाया है। पहले स्थान पर अनुज अग्निहोत्री के साथ दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर आकांक्षा का नाम शामिल है। इसके अलावा राघव इन्नुंडुवाला, ईशान भटनागर, जीनिया अरोड़ा, ए.आर. राजा मोहिदीन, पखाल सेक्रेटरी, आस्था जैन और उज्ज्वल प्रियंक शर्मा भी शीर्ष 10 में शामिल हैं।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से देश की शीर्ष प्रशासनिक सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है। परीक्षा तीन चरणों—प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार—में आयोजित की जाती है। इन तीनों चरणों में सफलता प्राप्त करने के बाद ही अभ्यर्थियों को अंतिम चयन सूची में जगह मिलती है।

आयोग ने बताया कि इस वर्ष चयनित सभी 958 उम्मीदवारों की पूरी सूची UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है, जहां अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और नाम देखकर परिणाम की पुष्टि कर सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। कई उम्मीदवारों की सफलता की कहानियां भी सामने आ रही हैं, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं।

Related posts

सीकर में नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

admin

दिसंबर में पटरी पर दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेट्रोफिटिंग के बाद मिलेगी हरी झंडी

admin

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, लेकिन छत्तीसगढ़ में रहने की नहीं मिली अनुमति

admin

Leave a Comment