April 18, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

UPSC 2025 में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने बढ़ाया प्रदेश का मान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

रायपुर, 6 मार्च 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन युवाओं की उपलब्धि अन्य छात्रों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विशेष रूप से वैभवी अग्रवाल, दर्शना सिंह बघेल, डायमंड सिंह ध्रुव, रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया को उनकी उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन होनहार युवाओं ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हों, तो किसी भी ऊंचाई को प्राप्त किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे प्रशासनिक सेवाओं में रहते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related posts

रिश्वतखोरी में ACB की बड़ी कार्रवाई: एएसआई और पीएलवी 20 हजार की रिश्वत मांगते रंगे हाथों गिरफ्तार, एसपी ने किया सस्पेंड

admin

छत्तीसगढ़ में अमिताभ जैन का कदम और मजबूत: मुख्य सचिव को 3 महीने का सेवा विस्तार, साहू-पिंगुआ की उम्मीदों पर फिरा पानी

admin

रायपुर के कृष्णा किड्स एकेडमी स्कूल में बच्ची को जलाने का आरोप, बर्खास्त हुई शिक्षिका; जांच तेज

admin

Leave a Comment