July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति पर कलेक्टर की समीक्षा, बैंकों और विभागों को काम में तेजी लाने के निर्देश

भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर रायपुर कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने की। इस दौरान जिले में योजना की प्रगति, प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत प्रकरणों, सब्सिडी की स्थिति तथा स्थापित सोलर रूफटॉप सिस्टम की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में विभिन्न बैंकों, विद्युत विभाग और संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कलेक्टर ने योजना के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित बैंकों और विभागों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के अधिकारियों को भी क्षेत्रवार प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, शिविर आयोजित करने और ग्राम व वार्ड स्तर पर प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि तकनीकी स्वीकृति, ऋण स्वीकृति और सब्सिडी वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

“भूपेश बोले – एक पेड़ मां के नाम, सारा जंगल बाप के नाम;

admin

शहादत को मिला सम्मान, शहीद अधिकारी की पत्नी बनीं डीएसपी

admin

टोकन न मिलने से तनाव में किसान ने खेत में ब्लेड से काटा गला; गंभीर हालत में रायपुर रेफर

admin

Leave a Comment