20.7 C
Raipur
October 24, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

मेडिकल कॉलेज परिसर में भीषण आग, कबाड़ वाहनों में लगी आग से मचा हड़कंप; कई गाड़ियां जलकर खाक

कोरबा स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार अस्पताल परिसर के पीछे लंबे समय से कई पुरानी और अनुपयोगी वाहन कबाड़ के रूप में खड़ी थीं। सोमवार दोपहर अचानक इन कबाड़ वाहनों में आग लग गई। शुरुआत में आग छोटी थी, लेकिन कुछ ही देर में तेज हवा और ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं।

आग लगने के बाद पूरे परिसर में घना धुआं फैल गया, जिससे अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दूर से ही आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। मौके पर मौजूद लोग और आसपास के नागरिक घबरा गए। कुछ लोगों ने अपने स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की, जबकि अन्य लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ अग्निशमन सेवा की टीम मौके के लिए रवाना हुई। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार दमकल की गाड़ियां मौके पर देर से पहुंचीं, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई और कई वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। बाद में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कई पुराने वाहन आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गए।

Related posts

लखमा को जेल से बाहर इलाज की अनुमति नहीं मिली; कांग्रेस ने लगाया लापरवाही और भेदभाव का आरोप

admin

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट मोड पर, एम्बुलेंस को मिलेगा प्राथमिकता से ईंधन

admin

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण बंद?

admin

Leave a Comment