September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, रायपुर पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

राजधानी रायपुर में क्रिकेट मैचों पर चल रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जा रहे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, नकदी और एक कार भी जब्त की है। इसके साथ ही लाखों रुपये के लेन-देन से जुड़ा हिसाब-किताब भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।

इस मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा साइट्स के माध्यम से क्रिकेट मैचों पर अवैध सट्टेबाजी करा रहे हैं। सूचना के आधार पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने तेलीबांधा और डीडी नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अलग-अलग ऑनलाइन सट्टा साइट्स पर आईडी बनाकर क्रिकेट मैचों के दौरान सट्टा संचालित कर रहे थे। वे ग्राहकों को आईडी उपलब्ध कराकर मैच के दौरान जीत-हार के आधार पर पैसों का लेन-देन करते थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 मोबाइल फोन, 16 हजार रुपये नकद और एक हुंडई क्रेटा कार जब्त की है। इसके अलावा सट्टेबाजी के लेन-देन से जुड़ा लाखों रुपये का हिसाब-किताब भी पुलिस को मिला है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Related posts

बालोद में झोलाछाप का खौफनाक इलाज — प्राइवेट पार्ट में इंजेक्शन लगाने से मरीज की जान गई

admin

रायपुर में युवक ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में गर्लफ्रेंड पर आरोप

admin

अपराध नियंत्रण पर एसएसपी की सख्ती: लंबित प्रकरण निपटाने, गुंडा–निगरानी बदमाशों की लिस्ट अपडेट करने के निर्देश

admin

Leave a Comment