21.4 C
Raipur
October 23, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में कारोबारी से 5 लाख की ठगी: असली चांदी के सिक्कों का झांसा देकर नकली सिक्के थमाकर फरार हुए आरोपी

रायपुर राजधानी रायपुर में एक कारोबारी से करीब 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने असली चांदी के सिक्कों का झांसा देकर कारोबारी को अपने जाल में फंसा लिया और नकली सिक्कों की पोटली थमाकर नकदी और सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। अमलीडीह निवासी कारोबारी मुरली केसरवानी से आरोपियों ने संपर्क किया और अपने पास बड़ी मात्रा में पुराने चांदी के सिक्के होने का दावा किया। भरोसा जीतने के लिए उन्होंने शुरुआत में कुछ असली सिक्के दिखाए और बाजार से कम कीमत पर चांदी देने का लालच देकर सौदा तय कर लिया।

तय स्थान पर मुलाकात के दौरान कारोबारी ने आरोपियों को करीब 5 लाख रुपये नकद और कुछ सोने के जेवर सौंप दिए। पैसे और जेवर मिलते ही आरोपी जल्दबाजी में वहां से फरार हो गए और बदले में सिक्कों से भरी एक पोटली थमा गए। जब कारोबारी ने सिक्कों की जांच की तो पता चला कि ऊपर रखे कुछ सिक्कों को छोड़कर बाकी सभी नकली और सस्ती धातु के बने हुए थे।

खुद को ठगा हुआ महसूस करने के बाद पीड़ित तुरंत न्यू राजेंद्र नगर थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमर कुमार और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अमलीडीह और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related posts

आरती वासनिक और जेके ध्रुव पर ED का शिकंजा, CGPSC घोटाले में बड़ी कार्रवाई

admin

खंडवा के जंगल में वन अमले पर सुनियोजित हमला, 8 से अधिक वनरक्षक घायल

admin

छत्तीसगढ़ ने खोया एक सरल और सशक्त नेता: पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल नहीं रहे

admin

Leave a Comment