September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

भिलाई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा: पॉकेट मनी से शुरू हुआ धंधा बना संगठित नेटवर्क, 50+ उम्र के ग्राहक आते थे

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में पकड़े गए हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार यह रैकेट पिछले करीब तीन महीनों से भिलाई क्षेत्र में सक्रिय था और धीरे-धीरे एक संगठित नेटवर्क के रूप में संचालित हो रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि इस रैकेट में शामिल कुछ लड़कियां छात्राएं भी थीं, जो अलग-अलग जिलों से यहां आती थीं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि इस धंधे की शुरुआत महंगे शौक और पॉकेट मनी की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से हुई थी। लेकिन समय के साथ यह गतिविधि एक बड़े नेटवर्क में बदल गई। शहर से बाहर जाने पर लड़कियों की ओर से महंगी शराब और ब्रांडेड सिगरेट जैसी शर्तें रखी जाती थीं। जानकारी के मुताबिक इस रैकेट के अधिकतर ग्राहक 50 वर्ष से अधिक उम्र के थे।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रैकेट संचालक धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह को गिरफ्तार किया। इसके अलावा सात लड़कियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस प्रकरण में एक ग्राहक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क केवल भिलाई तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार शहर से बाहर तक फैले होने की आशंका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Related posts

रायपुर में गुंडों का कहर: हिस्ट्रीशीटर ने युवक को पीटा, पैर चुमवाकर माफी मंगवाई—कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

admin

परीक्षा से पहले छात्रों को मुख्यमंत्री का संदेश — आत्मविश्वास रखो, सफलता जरूर मिलेगी

admin

भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों से गूंजा सहयोग केंद्र: मंत्रियों ने शिक्षा, जमीन और भ्रष्टाचार के मामलों पर दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश

admin

Leave a Comment