September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में 18 मार्च को लगेगी डाक अदालत, पार्सल, मनीऑर्डर और पोस्टल बैंकिंग से जुड़ी शिकायतों का होगा निपटारा

रायपुर में डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए डाक विभाग द्वारा डाक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय छत्तीसगढ़ परिमंडल द्वारा 18 मार्च 2026 को परिमंडल स्तर पर इस विशेष डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह डाक अदालत बुधवार शाम 4 बजे आयोजित होगी, जिसमें शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के सामने रखने का अवसर मिलेगा।

इस डाक अदालत में डाक सेवाओं से जुड़े विभिन्न मामलों पर सुनवाई की जाएगी। इसमें डाक वस्तुओं के वितरण में देरी, काउंटर सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, लघु बचत योजनाएं जैसे आरडी, बचत बैंक, बचत पत्र, रजिस्ट्री, वीपी पार्सल, एक्सप्रेस पार्सल, स्पीड पोस्ट और मनीऑर्डर से संबंधित मामलों का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा से जुड़े मामलों पर भी सुनवाई कर शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।

डाक विभाग ने ग्राहकों से अपील की है कि यदि उन्हें डाक सेवाओं से संबंधित कोई शिकायत है, तो वे अपने प्रकरण का पूरा विवरण देते हुए लिखित आवेदन भेज सकते हैं। शिकायतों को 16 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे तक मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय, छत्तीसगढ़ परिमंडल, रायपुर में भेजना होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाली शिकायतों को डाक अदालत में शामिल नहीं किया जाएगा।

डाक अदालत का आयोजन रायपुर के जय स्तंभ चौक स्थित जीपीओ बिल्डिंग के द्वितीय तल पर किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य डाक सेवाओं से संबंधित समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान करना है, ताकि ग्राहकों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं मिल सकें।

Related posts

धरना से पहले पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर नजरबंद, बोले– सरकार नहीं देना चाहती सच्चाई उजागर होने का मौका

admin

कलेक्टोरेट परिसर में आत्मदाह की कोशिश नाकाम, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

admin

“कोरबा में एक्स-बॉयफ्रेंड की सनक: नाबालिग गर्लफ्रेंड के सीने में चाकू घोंपा, बोला- ‘किसी और की नहीं होने दूंगा'”

admin

Leave a Comment