40.6 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: खाद्य विभाग की छापेमारी में 350 से अधिक सिलेंडर जब्त

रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए व्यापक जांच अभियान चलाया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की, जिसमें कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और स्टॉक में गड़बड़ी सामने आई।

जांच के दौरान अभनपुर-नवापारा क्षेत्र स्थित रवि ग्लास एंड प्लाईवुड में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया। यहां से 14.2 किलोग्राम क्षमता के 26 घरेलू सिलेंडर, 19 किलोग्राम के 2 व्यावसायिक सिलेंडर और 5 किलोग्राम क्षमता के 4 सिलेंडर जब्त किए गए। वहीं, खाद्य विभाग की टीम ने कोरसी इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी की भी जांच की, जहां रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में बड़ा अंतर पाया गया।

जांच में 14.2 किलोग्राम क्षमता के 101 भरे और 64 खाली घरेलू सिलेंडर तथा 19 किलोग्राम क्षमता के 23 खाली व्यावसायिक सिलेंडर कम पाए गए। इस अनियमितता के चलते एजेंसी के गोदाम में मौजूद कुल 355 घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों को जब्त कर एजेंसी की सुपुर्दगी में दिया गया है।

इसके अलावा धरसींवा विकासखंड के सेजबहार स्थित कमल होटल और बाबूलाल चिकन सेंटर में भी घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर कार्रवाई की गई। यहां से भी कई सिलेंडर जब्त किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग और कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में एलपीजी (वितरण और विनियमन) आदेश 2000 के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

बंद मकान से निकला राज: पति-पत्नी और दो बच्चों की लाशें घर के गड्ढे में दफन मिलीं

admin

RI प्रमोशन परीक्षा में भारी फर्जीवाड़ा, हाईकोर्ट ने पूरी प्रक्रिया रद्द की

admin

सरगुजा के कराही गांव की महिलाएं बनीं जंगल की रखवाली, अवैध कटाई पर लगाम

admin

Leave a Comment