भिलाई। दुर्ग पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACU) ने विशेष अभियान चलाकर 205 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने पुलिस कंट्रोल रूम में ये मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे। इस दौरान नागरिकों को यातायात नियमों के पालन और हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करते हुए शपथ भी दिलाई गई। यह सफलता ACU टीम के लगातार प्रयासों का परिणाम है।
