21.5 C
Raipur
October 26, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“प्रेमजाल, ब्लैकमेल और करोड़ों की लूट: दुर्ग में कपल का चौंकाने वाला खेल”

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कपल ने मिलकर एक बड़े सर्राफा कारोबारी को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसे ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपये की ठगी की। पुलिस कार्रवाई में कपल के घर से भारी मात्रा में कैश, ज्वेलरी और महंगे सामान मिले हैं, जिससे मामले की गंभीरता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

घटना की शुरुआत करीब चार साल पहले हुई थी, जब नीलीमा यादव उर्फ नीलम लहरे नाम की महिला ने एक सर्राफा व्यापारी की दुकान में नौकरी मांगने के बहाने संपर्क किया। शुरुआती बातचीत के बाद महिला ने व्यापारी से नजदीकियां बढ़ाईं और धीरे-धीरे उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद कपल ने व्यापारी की निजी तस्वीरों और वीडियो का सहारा लेकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे होते चले गए। कपल के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति, महंगे गहने, कैश और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए गए। ये सभी अवैध रूप से ब्लैकमेलिंग के ज़रिए हासिल की गई कमाई मानी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कपल पहले भी इसी तरह की घटनाओं में लिप्त रहा है। मामला केवल एक व्यापारी तक सीमित नहीं हो सकता, और अब पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों से संपर्क कर रही है। महिला के पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि कहीं यह कोई संगठित गिरोह का हिस्सा तो नहीं है।

Related posts

जनजातीय परंपरा को नई पहचान: छत्तीसगढ़ सरकार करेगी बैगा, गुनिया और हड़जोड़ का वार्षिक सम्मान

admin

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ा खुलासा!

admin

“धमतरी में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान, अवैध प्रवास पर प्रशासन का सख्त रुख”

admin

Leave a Comment