30 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

CM साय की कैबिनेट बैठक आज, बस्तर विकास और निवेश पर रहेगा फोकस

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। बैठक मंत्रालय के महानदी भवन में हो रही है, जिसमें कई विभागों के अहम प्रस्तावों पर चर्चा चल रही है। खास तौर पर बस्तर क्षेत्र के विकास के लिए “बस्तर रोडमैप 2.0” पर फोकस किया जा रहा है।

इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सड़क, पुल और कनेक्टिविटी से जुड़े प्रस्तावों पर विचार हो रहा है। इसके साथ ही रोजगार बढ़ाने, युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की जा रही है।

सरकार राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए नई औद्योगिक नीतियों और प्रक्रियाओं को आसान बनाने पर भी विचार कर रही है। माइनिंग, एग्री-बेस्ड और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नए प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल सकती है।

बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी देखी जा रही है, ताकि विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ सके।

Related posts

काम में देरी पड़ी भारी! मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की लगाई क्लास

admin

कोयला घोटाले में जमानत पर छूटे सौम्या-रानू समेत 6 आरोपी, अब छत्तीसगढ़ छोड़ना होगा, हर हफ्ते देनी होगी रिपोर्ट!

admin

वनतारा को भेजे गए दुर्लभ सफेद भालू-हिरण पर बवाल: प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप, संरक्षण प्रेमियों ने मांगी वापसी

admin

Leave a Comment