July 22, 2026
The Defence
बड़ी खबर

आधी रात बना मौत का मंजर! प्लास्टिक गोदाम की आग ने सोते-सोते 3 जिंदगियां छीन लीं

दिल्ली के रोहिणी इलाके में देर रात एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में पास की झुग्गियों तक फैल गई। उस समय लोग गहरी नींद में सो रहे थे, जिससे उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। इस हादसे में एक पुरुष, एक महिला और एक छोटे बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का काम शुरू किया। कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद सुबह करीब 4 बजे आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या लापरवाही को आग लगने का कारण माना जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Related posts

पाकिस्तान के पंजाब में केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटा; 15 की मौत, कई गंभीर, राहत-बचाव जारी

admin

Royal Enfield ने Guerrilla 450 को दिया नया अपडेट, पेश किया दमदार ‘Shadow Ash’ कलर”

admin

ई-चालान के फर्जी SMS से 10 लाख की ठगी: बिलासपुर-दुर्ग के पार्षद और रायपुर के कारोबारी फंसे; जानें असली और नकली चालान पहचानने का तरीका

admin

Leave a Comment