September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

एक क्लिक में 441 सरकारी सेवाएं: CM विष्णुदेव साय ने लॉन्च किया ‘सेवा सेतु’ पोर्टल

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘सेवा सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के जरिए अब प्रदेश की 441 सरकारी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी, जिसमें 54 नई सेवाएं और 329 री-डायरेक्ट सेवाएं शामिल हैं।

सरकार का कहना है कि इससे लोगों को आय, जाति, निवास, राशन कार्ड और विवाह पंजीयन जैसे जरूरी प्रमाण पत्रों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

इस नई व्यवस्था में AI, आधार, व्हाट्सएप और भाषिणी तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे लोग घर बैठे आवेदन, सेवा की स्थिति और डिजिटल प्रमाण पत्र आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। सरकार का दावा है कि इससे सुशासन और पारदर्शिता को और मजबूती मिलेगी।

Related posts

नवा रायपुर में बनेगा लोकतंत्र का नया प्रतीक: 1 नवंबर को PM मोदी कर सकते हैं नए विधानसभा भवन का उद्घाटन, सितंबर तक पूरा होगा काम

admin

एसईसीएल की खदानों को स्टार अवॉर्ड: खैरहा बनी 5-स्टार अचीवर, बंगवार को मिला तीसरा स्थान; केंद्रीय मंत्रियों ने मुंबई में किया सम्मानित

admin

कार में ड्रग्स पार्टी बना मौत का कारण: रायपुर में युवक की लाश फेंकी, युवती बेसुध हालत में मिली

admin

Leave a Comment