25.1 C
Raipur
October 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी वारदात, जीजा ने दो सालीयों पर चलाई गोली

रायपुर के मोवा इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक बाउंसर ने अपनी दो सालीयों को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि आरोपी जितेंद्र वर्मा अपनी पत्नी पर शक करता था, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। विवाद के बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई थी।

मंगलवार रात आरोपी लाइसेंसी पिस्टल लेकर ससुराल पहुंचा और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा। इस दौरान उसकी दोनों सालीयों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में आकर उसने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवती की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।

Related posts

नंदनवन जू घूमना अब पड़ेगा भारी! बच्चों से लेकर विदेशियों तक बढ़े टिकट के दाम

admin

बस्तर में बारिश से रेल ट्रैक पर गिरी चट्टानें, सभी ट्रेनें रद्द; दीपावली पर भी बारिश का खतरा

admin

DEO कार्यालय की आग ने खोले सिस्टम की खामियों के राज: 26 साल का रिकॉर्ड स्वाहा, पुरानी बिल्डिंग बनी बड़ी वजह

admin

Leave a Comment