September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

आंधी-बारिश में रुका ज्वेलर्स मैनेजर, बदमाशों ने तलवार मारकर 1 करोड़ के जेवर लूटे

रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में महावीर ज्वेलर्स के मैनेजर टीकाराम शर्मा से करीब 1 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए गए। टीकाराम शर्मा मंगलवार शाम एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच जेवर लेकर जा रहे थे।

शाम करीब 7 बजे तिल्दा रोड मोड़ के पास आंधी-बारिश के कारण वे रुक गए। इसी दौरान बाइक सवार 2 से 3 बदमाश वहां पहुंचे और उनके सिर पर तलवार से हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी जेवरों से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना में टीकाराम शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related posts

“धान की बंपर खरीद पर संकट: गोदाम भरे, बाजार सूने, खरीदार नदारद”

admin

बघेल का बड़ा आरोप: “BJP कार्यकाल में नक्सली करते थे सीधी वसूली

admin

नाबालिगों से दुष्कर्म केस में हड़कंप, SSP के आदेश से SI लाइन अटैच

admin

Leave a Comment