धमतरी में देर रात हिट एंड रन का बड़ा मामला सामने आया। गश्त पर निकले दो पुलिस जवानों की बाइक को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर मौत हो गई, जबकि सैनिक दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जवान करीब 200 मीटर तक घसीटते चले गए। घायल जवान को रायपुर रेफर किया गया है।
