38 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 18 हजार मेडिकल स्टोर आज बंद, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ हड़ताल

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज छत्तीसगढ़ समेत देशभर के केमिस्ट संगठन हड़ताल पर हैं। प्रदेश में करीब 18 हजार मेडिकल स्टोर बंद रखे गए हैं, जिनमें थोक और रिटेल दोनों दुकानें शामिल हैं। सिर्फ रायपुर में ही 3 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहने की जानकारी सामने आई है।

दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन कंपनियों की भारी छूट और ऑफर के कारण छोटे मेडिकल स्टोरों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस आंदोलन को CAIT, चेंबर ऑफ कॉमर्स और कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ का भी समर्थन मिला है। व्यापारियों ने स्थानीय बाजार और छोटे दुकानदारों के हितों की सुरक्षा की मांग उठाई है।

Related posts

रायपुर पश्चिम में बनने वाला 100-बिस्तर अस्पताल और बड़े विकास कार्यों की घोषणा

admin

जैतूसाव मठ में भव्य श्री राम–जानकी विवाह महोत्सव, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

admin

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दो साल पूरे, जांजगीर में भव्य आयोजन; जेपी नड्डा करेंगे कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद

admin

Leave a Comment