छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तेंदुए के हमले से इलाके में डर का माहौल बन गया है। चटनपारा गांव में 7 साल का बच्चा रात में पड़ोस से टीवी देखकर घर लौट रहा था। तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया और गर्दन दबाकर जंगल की ओर ले जाने लगा।
बच्चे की चीख सुनकर परिवार वाले तुरंत मौके पर पहुंचे और हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए से बच्चे को छुड़ा लिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया है।
