September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी जय प्रकाश गांधी गिरफ्तार

भारतमाला परियोजना के भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अभनपुर के कारोबारी जय प्रकाश गांधी को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी ने अधिकारियों और अन्य लोगों के साथ मिलकर जमीन को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर नियमों से अधिक मुआवजा हासिल किया। 56 लाख रुपये मूल्य की जमीन पर करीब 9.83 करोड़ रुपये का मुआवजा लिया गया, जिससे करोड़ों रुपये की अवैध कमाई होने का आरोप है।

ईडी का दावा है कि घोटाले से मिले पैसों को शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय साधनों में निवेश कर छिपाने की कोशिश की गई। मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच जारी है। आरोपी को विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ईडी को रिमांड मिली है। एजेंसी अब इस मामले से जुड़े अन्य लाभार्थियों, बिचौलियों और अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Related posts

11 साल के छात्र ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया कहा- CM SHRI स्कूलों में एंट्रेंस एग्जाम शिक्षा के अधिकार के खिलाफ, एडमिशन सिर्फ लॉटरी सिस्टम से हो

admin

मटर तोड़ने के आरोप में हैवानियत: किसान ने दो मासूम बच्चों को रस्सी से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार

admin

प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा को नई उड़ान — 9 नर्सिंग कॉलेजों के लिए 78 करोड़ की स्वीकृति से खुले रोजगार के द्वार”

admin

Leave a Comment