रायपुर ग्रामीण के खरोरा क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के आरोप में एक पादरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार, आरोपी लोगों को बीमारी ठीक करने का लालच देकर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था और आपत्तिजनक बातें भी कहता था।
पुलिस ने मामले में BNS की धारा 298, 299 और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
