September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बेमेतरा में बारिश बनी काल: दीवार गिरने से 2 मासूम बहनों की मौत, सुकमा में आकाशीय बिजली ने ली युवक की जान

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच दर्दनाक हादसों की खबर सामने आई है। बेमेतरा जिले के राजपुर गांव में भारी बारिश के कारण एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से आंगन में खेल रही दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। वहीं सुकमा जिले के कुकानार क्षेत्र में खेत से लौटते समय बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठे युवकों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

Related posts

रायपुर में अनोखी ग्रीन पहल: 27 जून को होगा प्लांट एंड कटिंग स्वैप, मुफ्त में मिलेगा पसंदीदा पौधा

admin

दुर्ग में बुलडोजर एक्शन: रेलवे लाइन किनारे अवैध निर्माणों पर चला निगम का डंडा

admin

रायपुर में कारोबारी ने लगाई फांसी: विज्ञापन एजेंसी संचालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी, कारणों की तलाश जारी

admin

Leave a Comment