रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने रास्ते में युवती को रोककर चाकू की नोक पर जबरन अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया। परिजनों की तलाश और सूचना के बाद युवती को आरोपी के घर से सुरक्षित छुड़ाया गया।
