24 C
Raipur
September 10, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

गांव में तीर-धनुष लेकर मचा रहा था आतंक, पुलिस ने सूझबूझ से आरोपी को दबोचा

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक तीर-धनुष और लोहे का कत्ता लेकर ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। उसकी हरकतों से गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर और उग्र हो गया तथा हथियार लहराते हुए धमकी देने लगा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धैर्य और सूझबूझ से काम लिया। सही समय देखकर जवानों ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे सुरक्षित गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तीर-धनुष और लोहे का कत्ता जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Related posts

तालाब में मिला पोल्ट्री फार्म संचालक का शव: पत्थर बाँधकर की गई हत्या, प्रेम-प्रसंग की आशंका पर पुलिस की जांच तेज

admin

छत्तीसगढ़ के जंगलों में करंट-तार का कहर: बाघ, तेंदुआ और 2 बायसन की मौत, हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

admin

FIR करने टीआई ने वसूले 30 हजार, 20 हजार लेकर आरोपी को छोड़ा-एसएसपी की कार्रवाई

admin

Leave a Comment