छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए काउंसलिंग रिपोर्ट बंद लिफाफे में पेश करने के निर्देश दिए हैं। पीड़िता की बड़ी बहन द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर कोर्ट ने बच्ची और उसके छोटे भाई को अगली सुनवाई तक चाइल्ड केयर संस्थान में रखने का आदेश दिया है। आरोपी जीजा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी।
