24.2 C
Raipur
July 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बेंगलुरु में अमित बघेल पर नया केस दर्ज; देशभर में FIR की संख्या बढ़कर 12

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस ने उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है। यह देशभर में दर्ज होने वाली 12वीं FIR है।

बेंगलुरु के डिफेंस कॉलोनी, इंद्रानगर निवासी रामकृष्ण पी. ने शिकायत दर्ज कराई है कि अमित बघेल ने उनके समाज और उनके आराध्य भगवान के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि बघेल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

इसके बाद रायपुर पुलिस ने भी अमित बघेल की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। कई बार दबिश देने के बाद भी आरोपी हाथ नहीं लगा, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें फरार बताते हुए ₹5000 का इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार अपने परिचितों के घरों में छिपकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मूर्ति विवाद और उसके बाद दिए गए विवादित बयान के चलते बघेल के खिलाफ रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बसना, इंदौर समेत कई स्थानों पर FIR दर्ज की गई है। बघेल पर आरोप है कि उन्होंने 27 अक्टूबर 2025 को अपने भाषण में अग्रेसन महाराज, सिंधी समाज के भगवान झुलेलाल भगवान के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

उनकी टिप्पणी के बाद प्रदेशभर में सिंधी और अग्रवाल समाज में आक्रोश फैल गया था। कई जिलों में प्रदर्शन हुए और अलग-अलग थानों में FIR दर्ज कराने की मांग उठी। रायपुर की सिटी कोतवाली पुलिस ने भी समाज के प्रतिनिधियों की शिकायत पर केस दर्ज किया था।

रायपुर पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होगा। उधर, मामले को लेकर सोशल और राजनीतिक हलकों में लगातार प्रतिक्रिया जारी है।

Related posts

“हमारा संविधान–हमारा स्वाभिमान” थीम पर दुर्गा महाविद्यालय में NSS ने कराया संविधान वाचन, छात्रों में जागरूकता का संदेश

admin

RTE प्रतिपूर्ति दर बढ़ाने की मांग तेज, निजी स्कूलों ने सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी

admin

गरियाबंद में भालू का हमला: घायल ग्रामीण तड़पता रहा, सिस्टम बना तमाशबीन

admin

Leave a Comment