22.6 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

CG शिक्षा विभाग सख्त: 15 अगस्त तक हर हाल में पूरी होगी पदोन्नति, DPI ने जारी किया विस्तृत शेड्यूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश के सभी संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि संभाग और जिला स्तर पर रिक्त पदों पर पदोन्नति की पूरी प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 तक हर हाल में पूरी की जाए।

जारी आदेश के अनुसार, सेवा भर्ती नियमों के तहत लिपिकीय, अलीपिकीय, शैक्षणिक और प्रशासनिक संवर्ग के रिक्त पदों पर पदोन्नति निर्धारित समय-सीमा के भीतर की जाएगी। इसके लिए विस्तृत टाइमलाइन भी जारी की गई है। 15 जुलाई तक अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित की जाएगी, 10 अगस्त तक पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति संबंधी कार्रवाई पूरी होगी, जबकि 15 अगस्त तक सभी रिक्त पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य रहेगा

Related posts

छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती शुरू: 27 अगस्त तक करें आवेदन, 14 सितंबर को होगी परीक्षा

admin

कोडागांव में टला बड़ा हादसा: एनएच-30 पर बारिश के बीच काफिले की गाड़ियां भिड़ीं, जनप्रतिनिधि सुरक्षित

admin

दहेज और अत्याचार से टूटी पत्नी: तहसीलदार पति पर लगाए मानसिक प्रताड़ना और जबरन गर्भपात के आरोप

admin

Leave a Comment