September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बीजापुर दौरे पर मंत्री रामविचार नेताम, योजनाओं की करेंगे समीक्षा और जमीनी हकीकत जानेंगे

छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास, कृषि एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मत्स्य पालन और पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम 2 और 3 जुलाई को बीजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मत्स्य बीज उत्पादन एवं वितरण कार्य का निरीक्षण करेंगे और जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

दौरे के दौरान मंत्री नेताम बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर आदिवासी छात्रावास एवं आश्रम का निरीक्षण भी करेंगे। उनका यह दौरा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का आकलन करने पर केंद्रित रहेगा।

Related posts

छत्तीसगढ़: आज सरकार के खिलाफ कांग्रेस लाएगी 10वां अविश्वास प्रस्ताव

admin

जिंदा महिला को कागजों में मृत दिखाकर जमीन हड़पने का खेल, तहसीलदार- पटवारी समेत 4 पर केस दर्ज

admin

क्या बदलने वाला है छत्तीसगढ़ में? 23 जून की कैबिनेट बैठक से बढ़ी उम्मीदें

admin

Leave a Comment