28.1 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

भारतमाला परियोजना में देरी, अप्रैल 2027 तक देना होगा कुम्हारी टोल

रायपुर-दुर्ग के बीच सफर करने वाले लोगों को अब कुम्हारी टोल प्लाजा पर अप्रैल 2027 तक टोल टैक्स देना होगा। भारतमाला बायपास परियोजना में करीब एक साल की देरी होने के कारण टोल वसूली की अवधि बढ़ा दी गई है। इसके लिए नया ठेका भी जारी किया गया है।

परियोजना में जमीन अधिग्रहण और शिवनाथ नदी पर पुल के विस्तार के कारण काम तय समय पर पूरा नहीं हो सका। बायपास बनने के बाद रायपुर और दुर्ग के बीच दूरी लगभग 20 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे यात्रा का समय, ईंधन की बचत और ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। फिलहाल निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और मार्च 2027 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related posts

इंदौर हादसे के बाद सतर्क हुआ रायपुर निगम: जल बोर्ड गठन से लेकर नो-फ्लेक्स जोन तक MIC की बैठक में लिए गए 10 अहम फैसले

admin

बिजली विभाग का सख्त एक्शन: बिलासपुर में 270 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, 94 लाख बकाया वसूली की कार्रवाई तेज

admin

3 दशक बाद नक्सल मुक्त गांवों में लहराएगा तिरंगा, भाजपा ने बनाया खास अभियान

admin

Leave a Comment