November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

अवैध कटाई की जांच करने पहुंचे डिप्टी रेंजर से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध पेड़ों की कटाई की जांच करने पहुंचे डिप्टी रेंजर सूर्यकांत रात्रे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें सेमरहा गांव में सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई की सूचना मिली थी। जांच और वीडियोग्राफी के दौरान आरोपी रुद्र प्रसाद मांझी ने विरोध करते हुए डिप्टी रेंजर को थप्पड़ मारा और उनकी वर्दी फाड़ दी। मारपीट में उनके गर्दन पर चोट भी आई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में SC-ST एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Related posts

एनआईटी रायपुर में ‘रिद्म फ्यूज़न’ की धूम: पहली प्रोफेशनल डांस वर्कशॉप ने रचा इतिहास

admin

संस्कृति संरक्षण में अहम योगदान: पांडुलिपि संरक्षकों का मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया सम्मान

admin

स्मार्ट मीटर पर सियासत गरम, कांग्रेस ने लगाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के पोस्टर

admin

Leave a Comment