महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर की गई।
गिरफ्तारी के बाद ईडी और सीबीआई ने सौरभ चंद्राकर को भारत लाने की प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज कर दी है। फिलहाल वह ओमान की हिरासत में है और स्थानीय अदालत की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे भारत लाए जाने की संभावना है।
