September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस की श्रद्धा यात्रा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

बिलासपुर में अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस 11 जुलाई को ‘श्रीराम श्रद्धा पदयात्रा’ निकालेगी। जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि यह यात्रा तिलक नगर हनुमान मंदिर से शुरू होकर मां महामाया मंदिर तक जाएगी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करना है।

कांग्रेस का कहना है कि यह कार्यक्रम किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि नहीं, बल्कि श्रद्धा और जनभावनाओं से जुड़ा आयोजन है। पार्टी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है और संत समाज, व्यापारियों व आम श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

Related posts

गरियाबंद में भालू का हमला: घायल ग्रामीण तड़पता रहा, सिस्टम बना तमाशबीन

admin

सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की दमदार जीत, कप्तान कृति की नाबाद 94 रन की पारी से उत्तराखंड 4 विकेट से पराजित

admin

दुर्ग MMS मामला: विधायक देवेंद्र यादव ने पुलिस को सैंपल सौंपे, जांच पर उठाए सवाल

admin

Leave a Comment