July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

जर्जर सरकारी भवन बना खतरा: मीटिंग के दौरान छत का प्लास्टर गिरा, तीन महिला कर्मचारी घायल

सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) कार्यालय में मीटिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक जर्जर भवन की छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया, जिससे परियोजना अधिकारी समेत तीन महिला कर्मचारी घायल हो गईं। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।

बताया जा रहा है कि यह कार्यालय लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने और प्लास्टर गिरने की शिकायतें पहले भी मिलती रही थीं, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने से यह हादसा हो गया। घटना के बाद विभाग की कार्यप्रणाली और भवनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।

Related posts

“छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 9 आईपीएस अफसरों के तबादले, खुफिया और नक्सल मोर्चे पर फोकस”

admin

स्वच्छता संगम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का सम्मान

admin

मैत्री बाग ज़ू में सफेद बाघिन ‘जया’ की रहस्यमयी मौत, पेट में संक्रमण की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

admin

Leave a Comment