बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम हथेद स्थित महर्षि मुकानंद आश्रम में अज्ञात चोरों ने 20 साल पुराने चंदन के 5 पेड़ों को काटकर चोरी कर लिया। चोरी गए पेड़ों की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। आश्रम प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
