September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

13.57 करोड़ की लागत से बदली सरोना स्टेशन की तस्वीर, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

रायपुर के सरोना रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 13.57 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास किया गया है। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई नई व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं। अब यहां नया कॉनकोर्स, फुटओवर ब्रिज, दो लिफ्ट, 14 सीसीटीवी कैमरे और बेहतर पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इसके अलावा स्टेशन परिसर में नया सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म का उन्नयन, अतिरिक्त शेल्टर, नए बेंच, प्रतीक्षालय का नवीनीकरण और स्थानीय कला को दर्शाती आकर्षक चित्रकारी भी की गई है। इन सुविधाओं से सरोना रेलवे स्टेशन अधिक आधुनिक, सुरक्षित और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बन गया है।

Related posts

“छत्तीसगढ़ में 16 साल से बांग्लादेशी रह रहा था भारतीय बनकर, फर्जी मार्कशीट से बनवाया आधार और पासपोर्ट:”

admin

पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव में सनसनी; धारदार हथियार से किया वारदात को अंजाम

admin

अवैध प्लॉटिंग पर निगम का एक्शन, जोन-9 में बुलडोजर चला, निर्माणकर्ताओं पर FIR की तैयारी

admin

Leave a Comment