September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

शादी से लौट रहे परिवार के बैग पर चोरों का हाथ साफ, टिटलागढ़ पैसेंजर में 2.74 लाख के जेवर पार

रायगढ़ से गुजर रही टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे एक परिवार के बैग से 2.74 लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। परिवार कोतमा में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। सफर के दौरान सभी को नींद आ गई और इसी बीच अज्ञात चोरों ने बैग से जेवर निकाल लिए। घर पहुंचकर बैग खोलने पर चोरी का पता चला।

पीड़ित की शिकायत पर रायगढ़ जीआरपी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान जयरामनगर स्टेशन के पास तीन संदिग्ध युवक बैग के आसपास दिखाई दिए थे। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related posts

बिलासपुर में घंटों की बारिश ने मचाई तबाही: कॉलोनियां बनी तालाब, घरों में घुसा गंदा पानी, लोग परेशान

admin

महावीर निर्वाण दिवस पर रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण रोक: होटल-रेस्टोरेंट में परोसने पर भी होगी कार्रवाई

admin

कश्मीर में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की हत्या, आतंकियों ने बनाया निशाना?

admin

Leave a Comment