25.2 C
Raipur
September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

नकटी गांव से राजभवन तक कांग्रेस की 14 किमी पदयात्रा

रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को राजभवन तक 14 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शुरू की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा में पूर्व विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा, अनीला भेड़िया, प्रमोद दुबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं।

राजभवन पहुंचने के बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कांग्रेस ने बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और पूरे मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। पदयात्रा को देखते हुए श्रीराम मंदिर तिराहा (करेंसी टावर) से तेलीबांधा थाना तिराहा तक सर्विस रोड करीब 5 घंटे के लिए बंद रखी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से मुख्य मार्ग का उपयोग करने और सर्विस रोड से बचने की अपील की है।

Related posts

30 साल तक 5 स्टार होटलों को बनाता रहा शिकार, आखिरकार रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर ठग

admin

महिला उत्पीड़न आरोप में दंतेवाड़ा डीपीओ सस्पेंड, जांच शुरू

admin

“पड़ोसी की हैवानियत: जमीन विवाद में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, पति पर भी चला वार”

admin

Leave a Comment