September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

BSP लोहा चोरी पर बैज का बड़ा आरोप, बोले- तार सीधे CM हाउस से जुड़े

भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में कथित लोहा चोरी के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि हजारों करोड़ रुपये की लोहा चोरी हुई है और इसके तार सीधे CM हाउस से जुड़े हुए हैं। बैज ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए CBI और ED से जांच कराई जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा विधायक रिकेश सेन लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं, लेकिन सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। बैज ने आरोप लगाया कि यदि सरकार जांच नहीं करा रही है, तो इससे संदेह और बढ़ता है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले पर जवाब देने की मांग की है।

Related posts

आज छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम! कांग्रेस करेगी प्रधानमंत्री का पुतला दहन, साय कैबिनेट की अहम बैठक?

admin

सीतानदी क्षेत्र में जवानों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया, 8 लाख के कमांडर श्रवण समेत बरामद शव व हथियार

admin

IGKV पेपर लीक पर फूटा छात्रों का गुस्सा, कुलपति के इस्तीफे की मांग तेज

admin

Leave a Comment