July 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग से दुष्कर्म, कोलकाता से दबोचा गया आरोपी

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद फरार था, जिसे कोलकाता से पकड़कर जांजगीर-चांपा लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग से संपर्क किया और विश्वास में लेकर शादी का वादा किया। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पामगढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Related posts

छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर: 26 जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट, बिलासपुर बाढ़ में 4 बच्चों की जान पर बनी; दुर्ग समेत 7 जिलों में धूप खिली

admin

अवैध प्लॉटिंग पर निगम का एक्शन, जोन-9 में बुलडोजर चला, निर्माणकर्ताओं पर FIR की तैयारी

admin

आज बिलासपुर में सीएम साय, जनता से करेंगे सीधा संवाद

admin

Leave a Comment